अमित साहू-चोतरफा परेशान गरीब जो रोज मर्रा की जिंदगी जी रहे हैं, रोजगार से परेशान लोगों को महंगाई अब अभिशाप बन गई है।एक तरफ कॉरोना लॉकडाउन में शासन के द्वारा आवश्यक सामग्री को छोड़कर अन्य समस्त दुकाने संचालन मैं प्रतिबंध लगाया गया है वहीं दूसरी ओर कोरोना गाइडलाइन को ताक में रखते हुए ग्राम पंचायत पड़रिया डोंगरी में संचालित किराना व्यापारियों के द्वारा इस भीषण महामारी में जमकर लूट मचाई हुए हैं ।
व्यापारी राहुल साहू पिता रानी शंकर साहू के द्वारा खाद्यान्न सामग्री जैसे कि सरसों का तेल 200 रुपए लीटर एवं दाल 180 किलो बेची जा रही है। ऐसे ही अन्य सामग्री जो लोगों की दिनचर्या में शामिल है समस्त सामग्रियों मैं व्यापारियों द्वारा लूटा जा रहा है। आपको बता दें कि पूरे जनपद मुख्यालय में लूट मची हुई है जिसमें प्रशासन चुपचाप बैठे तमाशा देख रहा था आज कुछ ग्रामीणों के द्वारा पुलिस में शिकायत के बाद धारा 188 के तहत कार्यवाही की है। ग्रामीणों के अनुसार इतनी कार्यवाही पर्याप्त नहीं है इसके तहत कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए पूरे क्षेत्र में गरीबों के हित में फैसला लेते हुए सुधार कार्य किया जाए।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार
👍