प्रदेश

नायब तहसीलदार ने गेहूं खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण,किसानों की समस्याओं से हुए अवगत..

लोकविचार
गोरखपुर-करंजिया विखं के अंतर्गत कस्बा गोरखपुर के गेहूं खरीदी केंद्र में करंजिया नायब तहसीलदार दिनेश वरकड़े ने औचक निरीक्षण किया और गेहूं खरीदी से संबंधित गुणवत्ता नापतौल बारदाना सिलाई आदि के विषय में विस्तार से पूंछताछ किया जवाब में बताया गया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए फिलहाल खरीदी ठीक ठाक चल रहीं हैं यघपि किसानों को जता दिया गया हैं कि यदि किसी अन्नदाता के पास चमकहीन टूटे दाने या कमजोर दाने का गुणवत्ता हीन गेहूं हैं तो उसे खरीदी केंद्र नहीं लाना हैं जबकि इन दिनों किसानों को अपनी उपज बेचने में एक समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं दरअसल एक सप्ताह से एक दिन में मात्र चार किसानों को ही गेहूं विक्रय करने का मैसेज आ रहा हैं जबकि अन्य किसान अपनी उपज बेचने के लिए परेशान हैं मामले की गंभीरता को समझते हुए मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार ने तुरंत जिला खाघ आपूर्ति अधिकारी से दूरभाष में बात कर इस समस्या से अवगत कराया तथा जल्द समाधान करने की बात कहीं ताकि धरतीपुत्रों को अपनी उपज बेचने में कठिनाई का सामना ना करना पड़े इस दरमियान श्री वरकड़े ने राशन वितरण प्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त किया और हितग्राहियों को जून तक बंटने वाली फ्री राशन के बारे में जाना । तहसीलदार ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि खरीदी केंद्र में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क लगाकर रखें पानी छांव की व्यवस्था इसी तरह सुदृढ़ बनाएं रखें तथा भीड़ इकट्ठी न होने दें और समस्त हितग्राहियों को समय पर राशन का वितरण करना सुनिश्चित करें ।और यदि किसी तरह की समस्या आती हैं तो मुझे अवश्य अवगत कराया जाएं ताकि समय पर उसका निराकरण किया जा सकें ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button