अतिशीघ्र आइसोलेशन वार्ड बनाने सहित स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने हुई मांग
लोकविचार
बजाग- बजाग क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक काँग्रेस कमेटी बजाग के अध्यक्ष लोकेश पटेरिया ने कलेक्टर डिंडोरी के नाम तहसीलदार बजाग को ज्ञापन सौंपा। चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते समय कोविड प्रोटोकॉल के तहत अनुमत पाँच सदस्यीय कार्यकर्ताओं की टीम में मुरारी साहू ब्लॉकध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग, दीपचंद पूषाम विधानसभा युवा काँग्रेस अध्यक्ष, भुनेश्वर सोनी, उत्तम ठाकुर, एवं अंकित ठाकुर उपस्थित रहे। ज्ञापन में उल्लेखित माँगो के संबंध में ब्लॉकध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के लोगों के मन मे डिंडोरी जाने का भय समाया हुआ है। लोग डिंडोरी जाने के भय से जाँच कराने तक से इंकार कर रहे हैं। पिछले एक माह में 30 से अधिक लोग कोरोना सहित अन्य बीमारियों से स्वर्ग सिधार चुके हैं जिनमे से अनेक शासकीय कर्मचारी भी हैं। इसीलिए विधायक ओमकार मरकाम जी के द्वारा 5 लाख रुपये आइसोलेशन वार्ड के लिए दिए गए थे। मुख्यालय में वार्ड के लिए अतिरिक्त भवन की आवश्यकता नहीं है। पर्याप्त संख्या में भवन उपलब्ध हैं। हमने माननीय कलेक्टर महोदय से निवेदन किया है कि अतिशीघ्र आइसोलेशन वार्ड बनाने की प्रक्रिया आरंभ हो। इसके अतिरिक्त वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोई भी डॉक्टर ना होने को लेकर डॉक्टर चन्द्रशेखर तेकाम को दो दिन के लिए बजाग अस्पताल में सका देने हेतू तहसीलदार महोदय द्वारा आश्वस्त किया गया था, उक्त कार्यवाही शीघ्रता पूर्वक करने का निवेदन। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल से जिन लोगों का अंतिम संस्कार हुआ है उन सभी को कोविड से मृत्यु होने का मृत्यु प्रमाण पत्र, एवं बगैर खाद्यान पर्ची वाले गरीब लोगों को भी सोसायटी से राशन देने का निवेदन ज्ञापन के माध्यम से किया गया है। ब्लॉकध्यक्ष ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उक्त माँगो को जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र पूर्ण किया जायेगा।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार