खेल

खेलकूद के साथ तैराकी के गुर का दिया जा रहा प्रशिक्षण

आनंद श्रीवास्तव, 9165714602

डिंडोरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू भदौरिया के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, द्वारा जिले में 5 माई से 5 जून तक“ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण आरोह-2026” के अंतर्गत आज रविवार को स्विमिंग का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एरोबिक्स, योग एवं सामूहिक फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के साथ-साथ उनके परिवारजनों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित करना रहा। जिससे सभी बच्चे एवं खिलाड़ी एवं आमजन मानसिक शारीरिक सद्भावना से परिपूर्ण होंगे और स्वस्थ जीवन का आनंद लेंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं फिटनेस गतिविधियों में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
इस विशेष आयोजन में विशेष सहयोग खेल और युवा कल्याण विभाग से खेल अधिकारी जिला खेल प्रशिक्षण, ब्लॉक समन्वयक मोहम्मद अहमद खान डॉ संतोष परस्ते, मिथिलेश झरिया, मनोज चौकसे, जागेश्वर,  सीआरपी कुशवाहा, चेतराम अहिरवार , आरती सोंधिया , श्रीमती सुनीता , लक्ष्मी बनावल राजकुमार , श्रीमती अनीता मार्शल आर्ट
एरोबिक प्रशिक्षक आदर्श परस्ते, सुश्री सुनीता, प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमियों का विशेष सहयोग रहा। इस प्रशिक्षण में प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कलेक्टर ने सराहना करते हुए प्रत्येक रविवार को इस प्रकार की गतिविधियां करने के निर्देश दिए ताकि नगर के लोगों को खेल गतिविधियों से स्वस्थ रहने की प्रेरणा मिलती रहे। नर्मदा तट के प्राकृतिक एवं सकारात्मक वातावरण में आयोजित इस गतिविधि ने सभी प्रतिभागियों को ऊर्जा एवं प्रेरणा से भर दिया। कलेक्टर ने जिले वासियों से अपील की अगले रविवार सभी अधिक संख्या में उपस्थित हूं ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार
Back to top button