मानसून के पूर्व तैयारियों से मुंह मोड़ बैठी नगर परिषद


अमित साहू, 7771942755
डिंडोरी। जिला मुख्यालय की नगर परिषद को आम जंक की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं दिख रहा है जिला मुख्यालय में मानसून पूर्व तैयारियां नदारत दिख रही हैं। नगर के विभिन्न वार्डों में नालियां कचरे मिट्टी से अटी पड़ी हैं जिससे बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क से बहता है और पूरी गंदगी सड़क पर आ जाती है सालों से नालियों की सफाई नहीं होने से समस्या बढ़ रही है नगर परिषद के जिम्मेदार सिर्फ आश्वासन तक सीमित हैं। नगरवासियों ने लगातार नगर परिषद के जिम्मेदारों को समस्या से अवगत कराया लेकिन मात्र सफाई का आश्वासन देकर अमला इस समस्या से दूर हो जाता है। नगर के वार्ड नं 08 और 09 के मार्ग की नालियों के यही हाल हैं जरा सी बारिश में सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है जबकि मां नर्मदा के मुख्य घाट व मंदिर तक जाने के लिए इस मार्ग का सबसे अधिक उपयोग होता है।

