डिण्डौरी। नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने शुक्रवार को जरूरतमंद लोगों को 05 किलो चावल, 01 किलो दाल और 02 किलो आलू का वितरण किया। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत डिंडौरी में खाद्यान्न सामाग्री का वितरण होने से कोरोना कफ्र्यू मंे लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। नगर पंचायत डिंडौरी के सभी वार्डाें में प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्तियों को निःषुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा। नगर पंचायत डिंडौरी में खाद्यान्न वितरण के दौरान तहसीलदार बिसन सिंह ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर.के. शुक्ला सहित जरूरतमंद हितग्राही मौजूद थे। कलेक्टर रत्नाकर झा ने कोरोना संक्रमण की महामारी में जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न के लिए भटकना न पडे़, इसके लिए नगर पंचायत डिंडौरी को 25 क्विंटल चावल, 05 क्विंटल दाल और 20 क्विंटल आलू वितरित करने के लिए सामाग्री प्रदान की है। उन्होंने अपील की है कि नगर पंचायत डिंडौरी में किसी भी व्यक्ति को कोरोना कफ्र्यू में भोजन व्यवस्था के लिए परेषानी हो रही है, तो वह व्यक्ति नगर पंचायत डिंडौरी से खाद्यान्न सामाग्री प्राप्त कर सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को 05 किलो चावल, एक किलो दाल और 02 किलो आलू दिया जाएगा।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार