प्रदेश

कोरोना संक्रमण के दौर मे मप्र सरकार द्वारा पत्रकार साथियों को संबल देने पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने जताया आभार…

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ ...9893676527, 7566178324

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार साथियों व उनके परिवार के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जिसके अनुसार प्रदेश के मीडिया के साथियों का कोरोना का इलाज सरकार कराएगी मीडिया के प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल के सभी सदस्य अधिमान्य और गैर अधिमान्य साथियों का कोरोना के इलाज की चिंता सरकार करेगी ।इस योजना में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल के संपादकीय विभाग में कार्य कर रहे सभी पत्रकार, डेस्क में पदस्थ पत्रकार साथी, कैमरामैन, फोटोग्राफर सभी को कव्हर किया जाएगा ।मीडिया के साथियों के परिवार के कोरोना इलाज की चिंता भी सरकार करेगी ।सभी मीडिया के साथी करोना महामारी के काल में जन जागृति का धर्म निभा रहे है।मध्य प्रदेश में अधिमान्य और ग़ैरअधिमान्य पत्रकार साथियों को पहले से ही पत्रकार बीमा योजना अंतर्गत इलाज की व्यवस्था की गई है। पत्रकार कल्याण योजना द्वारा सहायता दी जा रही है ।शासकीय अस्पताल , अनुबंधित निजी अस्पताल में सभी के लिए मुफ़्त इलाज की सुविधा भी है।अब हमारे प्रदेश भर के प्रिंट , इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया के सम्पादकीय विभाग के सभी मीडिया कर्मी – अधिमान्य या ग़ैरअधिमान्य – और उनके परिवार को कोविड का उपचार सरकार कराएगी । ताकि पत्रकार साथी अपना और अपने परिवार का कोविड के संक्रमण होने पर आसानी से इलाज कर सके।मामले मैं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है, नरेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग की चिंता की है और कोरोना काल में चौथे स्तंभ के साथियों के लिए उठाया गया यह कदम स्वागतयोग्य है।


lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button