जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कोरोना वायरस संक्रमण, कोरोना कर्फ्यू के दौरान गरीब असहाय लोगों को राशन ,मास्क ,एवं आर्थिक मदद करके राहत प्रदान करने का प्रयास किया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने बतलाया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने सभी जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों कांग्रेस के पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोरोनावायरस कर्फ्यू के दौरान अपने आसपास निवासरत असहाय गरीबों का ध्यान रखें और उन्हें जरूरत की आवश्यक सामग्री प्रदान करते हुए मदद करें। वीरेंद्र शुक्ला ने 18 वर्षों से ऊपर युवा एवं नागरिकों से निवेदन किया है कि आप सभी वैक्सीन लगवाएं मास्क लगाएं, और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, बहुत ही जरूरी काम होने पर डबल मास्क लगाकर घरों से बाहर निकले, अपने घरों में सुरक्षित रहें, सरकार के कोविड-19 नियमों का पालन करे जिससे हम कोरोनावायरस से स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख सके।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार