डिण्डौरी। आकाशवाणी केन्द्र भोपाल से डिण्डौरी जिले की चिट्ठी का प्रसारण कल 15 मई को प्रातः 09 बजकर 05 मिनट से किया जायेगा, इस चिट्ठी में बीते दिनों की प्रमुख गतिविधियों का उल्लेख होगा साथ ही सामाजिक, राजनैतिक, प्रशासनिक गतिविधियां भी शामिल रहेंगी। प्रादेशिक समाचार एकांश भोपाल केन्द्र के साथ ही प्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से चिट्ठी का प्रसारण एक साथ किया जायेगा। चिट्ठी का आलेख प्रसार भारती प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण अवधिया ने तैयार किया है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार