प्रदेश
तितराही में गहराया जलसंकट ग्रामीण परेशान,नलजल योजना पड़ी है ठप्प…


लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324
डिण्डोरी। जिले के ग्रामीण इलाकों में गर्मी के मौसम में पेयजल का संकट सामने आने लगा है, मामला समनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत तितराही गांव का सामने आया है जहाँ एक माह से अधिक समय से जलसंकट से ग्रामीण जूझ रहे हैं, ग्रामीण राजू पटेल ने बताया कि जलसंकट की समस्या को लेकर वह 181 पर भी 4 मई को शिकायत दर्ज करा चुके हैं पर समस्या का निदान नही हो सका।
नलजल योजना पड़ी ठप्प
कहने को तो गांव में नल जल योजना संचालित है और सीधे नर्मदा से यहां पानी पहुंचता है लेकिन माह में एक या दो बार, पिछले 15 दिनों से नलजल योजना से पानी नही मिलने की शिकायत ग्रामीण कर रहे हैं, राजू ने बताया कि हमेशा ही पाइपलाइन फूटने की दलील दे पानी सप्लाय बन्द होने की बात जवाबदेह करते हैं।
एक हैंडपम्प के सहारे गांव
बताया गया कि गांव में दो हैंड पम्प हैं जिसमे से एक ही हैंडपम्प से पानी मिलता है और इस हैंडपम्प में दिन भर पानी भरने वालों की भीड़ रहती है ऐसे में बारी आने के इंतजार में ग्रामीण खड़े रहते हैं और दिन भर परेशान होते हैं।
कोरोना काल मे बढ़ी मुसीबत
कोरोना काल मे जहां सामाजिक दूरी बचाव के लिए जरूरी है वही पानी की जद्दोजहद में सामाजिक दूरी नही रह पाती है और संक्रमण का खतरा बना रहता है। ग्रामीण जहां पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं वही उसी पानी की जुगत में संक्रमण को भी मजबूरी में चुनोती दे रहे हैं।
