प्रदेश
श्रमिको की जानकारी एकत्रित कर,उन्हें वेक्सीन लगवाने किया जा रहा प्रेरित…
आराध्या समाज सेवा संस्थान द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

मैं कोरोना वालंटियर के तहत आराध्या समाज सेवा संस्थान द्वारा लगातार करोना संक्रमण से जन जागरूकता के कार्य किए जा रहे हैं ।जिसके तहत गांव एवं गृह निर्माण में लगे श्रमिकों की जानकारी लेकर उन्हें वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया गया एवं वैक्सीन से होने वाले लाभ की जानकारी प्रदान करते हुए श्रमिकों को मास्क वितरण किया गया। साथ ही मास्क की अनिवार्यता बताएं गई एवं मकान मालिकों जिनके गृह निर्माण का कार्य लगा हुआ है उनसे भी अपील की गई कि श्रमिकों को कार्य के दौरान मास्क के साथ कोविड-19 पालन करवाएं एवं वैक्सीन लगवाने हेतु उन्हें प्रेरित करें ताकि डिंडोरी से जल्द से जल्द करोना महामारी को बाहर किया जा सके। जिसमें संस्था के अध्यक्ष राजीव वर्मान एडवोकेट धन्य कुमारी वैश्य, निलेश्वरी, देवेंद्र पांडे ,बाबा अहिरवार ,जन अभियान परिषद से गणेश राजपूत एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग प्रदान किया।
