प्रदेश
घटिया मेनेजमेंट के चलते बिजली कटौती से परेशान क्षेत्रवासी

अमित साहू
बजाग। तहसील मुख्यालय बजाग में इन दिनों बिजली कटौती से क्षेत्रवासी परेशान हैं। विभाग द्वारा मनमानी करते हुए बिजली की आपूर्ति नहीं कर रही है। थोड़ी देर हवा और पानी आने पर बहाना बनाकर घंटों घंटों लाईट बंद करने का सिलसिला जारी है। लगभग 15 दिनों से कुछ इसी तरह का लाईट का आवंटन दिया जा रहा है। पहले भी मेंटेनेंस के नाम पर कई-कई दिन लाईट काटी जाती रही है। पर अब तो बिजली कटौती मनमानी पर उतारू हो गए हैं। मंगलवार की शाम से खबर लिखे जाने तक सिर्फ 2 घंटे तक ही बिजली की आपूर्ति की गई है। रात रात भर लाईट गोल करना विभाग की आदतों में तब्दील हो गया है। बरसात और बादल गरजने पर तो लाईट बंद होती ही है, पर बिना पानी और हवा पर भी रात भर लाईट बंद होना क्षेत्र वासियों को परेशान किया जा रहा है।
