प्रदेश

10 सितंबर को जनजाति कल्याण केन्द्र बरगांव में आयोजित होगा विशाल “चिकित्सा एवं दिव्यांग शिविर

आयुक्त नि:शक्तजन और कलेक्टर ने शिविर आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की

शहपुरा।आयुक्त नि:शक्तजन श्री संदीप रजक और कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने गत दिवस जिले के समस्त अधिकारियों को आगामी 10 सितंबर 2023 को जनजाति कल्याण केन्द्र बरगांव जपं शहपुरा में आयोजित होने वाली विशाल “चिकित्सा एवं दिव्यांग शिविर” की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जनजाति कल्याण केन्द्र बरगांव में आयोजन स्थल निरीक्षण किया। कार्यक्रम के पूर्व कमिश्नर नि:शक्तजन द्वारा प्रचार-प्रसार की गतिविधियां की जिम्मेदारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को दी गई। साथ ही शिक्षा विभाग को स्कूल में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों को लाभ प्रदान करने हेतु उपस्थित कराने के निर्देश दिए गए हैं। 10 सितंबर को आयोजित होने वाले चिकित्सा शिविर में जिले के अधिक से अधिक ऐसे मरीज जो गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, उनके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरो की टीम रहेगी। इस टीम की व्यवस्था के लिए तैयारियों के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिया गया है। सामाजिक न्याय विभाग को उक्त शिविर के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक नि:शक्तजनों को लाभांवित कराने हेतु सम्पूर्ण आवश्यक तैयारियां करने को कहा गया है। साथ सभी संबंधित विभागों को भी शिविर की तैयारियों जिम्मेदारी सौंपते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button