प्रदेश

नागपंचमी पर कठौतिया में ईनामी दंगल प्रतियोगिता हुई आयोजित, सरपंच ने विजेता व उपविजेता को नकद राशि देकर किया पुरस्कृत

लोकविचार शहपुरा।
नाग पंचमी के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहपुरा तहसील अंतर्गत मेंहदवानी विकासखंड के ग्राम कठौतिया में विशाल इनामी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कठौतिया के स्कूली छात्र प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हायर सेकंडरी स्कूल स्तर में शिवम साहू विजेता, रविशंकर साहू उपविजेता, बाल वर्ग में आदित्य चक्रवर्ती विजेता, कृष्णकुमार साहू उपविजेता, शिशु वर्ग में सत्येन्द्र मरावी विजेता, राकेश मरावी उपविजेता रहे।इनाम की राशि सरपंच ग्राम पंचायत कठौतिया की ओर से ₹1000 विजेताओं एवं नरेश कुमार साहू की ओर से ₹500 की राशि उप विजेताओं को प्रदान की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती साधना परते सरपंच ग्राम पंचायत कठौतिया एवं मुख्य अतिथि क़े रूप में नरेश साहू उपस्थिति में सम्पन्न किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में रामकुमार चंद्रोल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारसडोली एवं प्रदीप बैरागी पीटीआई हायर सेकेंडरी स्कूल कठौतिया साथ ही रोहित चंद्रौल व्यायाम शिक्षक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंहदवानी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button