शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति ने जनप्रतिनिधियों व सरकार को गहरी नींद से जगाने निकाला विशाल मशाल जुलूस

शहपुरा- लगभग 47 वर्ष पुरानी 1977 से निरंतर जारी शहपुरा जिले की मांग ने अब पूरी तरह से जोर पकड़ लिया है इस विषय मे राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल से लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान व पूर्व सीएम उमा भारती तक को अब तक अनेकों ज्ञापन सौंपे गए परन्तु स्थानीय जनप्रतिनिधियो और सरकार की उदासीनता के चलते अब तक इस गरीब पिछड़े बैगा आदिवासी क्षेत्र शहपुरा को जिले का दर्जा नही दिया गया है जो क्षेत्र के लिए अन्याय है जिस कारण शहर व क्षेत्र की जनता बेहद आक्रोशित है व इस बार जिला नही तो वोट नही हेतु संकल्पित है इसी क्रम में रविवार को शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सरकार को गहरी नींद से जगाने विशाल मशाल जुलूस निकाला गया व शाहपुरा जिला बनाओ एवं जिला नही तो वोट नही के नारे लगाते हुए बिखरे हुए आदिवासी क्षेत्र को संगठित कर जल्द से जल्द शाहपुरा को मप्र का नया जिला घोषित किये जाने की मांग दोहराई गई , बताया गया कि क्षेत्रीय जनभावना को दरकिनार करने पर स्थानीय राजनैतिक दलों व जनप्रतिनिधियों को अब तक शाहपुरा जिला न बनाये जाने के कारण गम्भीरतम दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
( फोटो संलग्न )