प्रदेश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में आयोजित हुआ आयुष्मान मेला

लोकविचार पियूष झरिया शहपुरा।आयुष्मान भाव अभियान अंतर्गत आज आयुष्मान मेला का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में हुआ।मिली जानकारी के अनुसार 400 से 500 नागरिकों ने पहुंचकर आयोजित शिविर का लाभ लिया है इस दौरान मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आर्मो ,भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश साहू वा विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण साहू ,भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कच्छवाहा सहित अन्य मौजूद रहे हैं,मेला में डॉ अजय राय, डॉक्टर धनराज सिंह डॉ प्रकाश ठाकुर डॉ वेदांत शर्मा डॉ रनमत सिंह डॉ नेहा डॉ दीक्षा डॉ अलका डॉ अंकित डॉ राजेंद्र डॉ रत्नेश डॉ प्रभात डॉ मनीषा डॉ राजीव साहू ,डॉ डोली चौधरी डॉ बलराम डॉ रवि परस्ते एवं बीएमओ डॉक्टर सत्येंद्र परस्ते सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।