प्रदेश
मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व हितग्राहियों में उत्साह

डिंडोरी। मुख्यमंत्री चरण पादुका योजनान्तर्गत सामग्री, वर्ष 2022 का बोनस वितरण, जनजातीय सम्मान एवं आहार अनुदान योजना का लाभ देने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन डिंडोरी पुलिस लाइन मैदान में हो रहा है, आगमन के पूर्व कार्यक्रम स्थल पर हितग्राहियों को भारी भीड़ उमड़ी है, आयोजन के लिए नजदीकी जिलों से भी हितग्राही/ग्रामीणों को लाया गया है, चंद्रविजय कॉलेज से लेकर पुलिस लाइन मैदान तक मुख्यमंत्री को सुनने भीड़ की कतार लगी है, नगर के मुख्यमार्ग में मुख्यमंत्री के स्वागत बैनर लगाए गए हैं। आगमन के पूर्व मंच से देश भक्ति व छतीसगढ़ी गायकों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।