प्रदेश
महिलाओं को गैस सिलेंडर का किया वितरण

शहपुरा। उज्जवला योजनान्तर्गत पात्र हितग्राहियों को गैस सिलेंडर का वितरण कार्यक्रम शहपुरा में रखा गया, जहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने पहुंच पात्र हितग्राहियों को गैस सिलेंडर का वितरण किया, इस अवसर पर ज्योति प्रकाश धुर्वे ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने गैस सिलेंडर के माध्यम से बहनों को धुएं से मुक्ति दी है, आज उन्होंने लाड़ली बहनों व उज्जवला योजना से लाभान्वित बहनों को रियायत दी है, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सोच की बदौलत अंतिम व्यक्ति पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा है।