प्रदेश
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने साधा कांग्रेस पर निशाना

डिंडोरी। मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना अंतर्गत सामग्री वर्ष 2022 का बोनस वितरण जनजातीय सम्मान एवं आहार अनुदान समारोह के कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हम सेवा करते हैं लेकिन दूसरे अपना घर भर रहे थे, जो काम हमारी सरकार कर रही है वह कांग्रेस भी कर सकती थी, कांग्रेस ने गरीबों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं को बंद कर दिया था, शिवराज सिंह चौहान ने आप सभी की चिंता की है।