बजाग़ में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी सभा को किया संबोधित,लाडली बहनों से किया संवाद

बजाग़।डिंडोरी जिले की तहसील और जनपद मुख्यालय बजाग में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन हुआ। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पंकज तेकाम के समर्थन में यह चुनावी सभा को सम्बोधित करने के लिए शिवराज सिंह चौहान प्रथम बार बजाग पहुंचे हैं। श्री चौहान ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पिछले कार्यकाल को याद करते हुए उस समय के पिछड़ेपन को याद किया। वहीं उन्होंने लाड़ली बहनों से वार्तालाप संवाद किया जिसमें वे लाडली बहना योजना की राशि को बढ़ाने की पूरी योजना को विस्तार से बताया। भाजपा की सरकार बनते ही लाड़ली बहनों की राशि 1250 से 1500, 1750, 2000,2250, 2500, 2750, फिर तीन हजार तक करने की योजना बताया।
कार्यक्रम को भाजपा प्रत्याशी पंकज तेकाम और भाजपा के जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने संबोधित किया। सभा में क्षेत्र की जनता सभा स्थल पर पहुंची थी।