लाड़ली बहना योजना जारी रहेगी : शिवराज सिंह चौहान
डिंडोरी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का डिंडोरी आगमन हुआ सबसे पहले जोगी टिकरिया में पूर्व मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा का पूजन व आरती की इसके बाद डिंडोरी में दीदी कैफे में शिवराज सिंह चौहान ने भोजन किया शिवराज सिंह चौहान का जगह-जगह स्वागत किया गया इस दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया दीदी कैफे में भोजन उपरांत शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा की उन्होंने कहा कि लाडली बहन योजना लगातार जारी रहेगी इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है। विगत दिनों संसद में उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने वाले सांसदों को भी उन्होंने आड़े हाथों लिया शिवराज जी ने कहा की उपराष्ट्रपति का पद संवैधानिक पद होता है और उपराष्ट्रपति की मिमिक्री नहीं बल्कि लोकतंत्र का उपहास उड़ाया है सांसदों को गरिमा रखनी चाहिए ऐसा कृत्य करके यह साबित कर दिया है कि वह मुद्दों को लेकर कितने नाम सीरियस है इस तरह की हरकतें करके कांग्रेस और विपक्ष अपने आप को समाप्त कर रहा है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आगमन पर जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे, मंडल अध्यक्ष सुशील राय, सुधीर तिवारी, दशरथ राठौर, पंकज तेकाम सहित भाजपाई व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
