प्रदेश

लोक विचार खबर का असर: मरीजों के पलंग में कुत्ते के सोने के मामले में बीएमओ को जारी हुआ नोटिस।

 शहपुरा।कुछ दिवस पूर्व डिंडोरी जिले के मेंहदवानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के पलंग पर कुत्ते के सोने का वीडियो सामने आया था जिसे लोकविचार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद सीएमएचओ श्री मरावी से मिली जानकारी अनुसार बीएमओ डिंडोरी को नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा गया है गौरतलब है कि उपरोक्त घटना जिस दिन कि है उसके कुछ दिवस पूर्व ही शहपुरा विधायक सहित कलेक्टर डिंडोरी ने उपरोक्त अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए थे उसके बाद भी कुत्ते के मरीज के बिस्तर में सोने की घटना का सामने आना बताता है कि अस्पताल प्रबंधन कलेक्टर सहित विधायक के निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहा।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button