प्रदेश

मां नर्मदा के जन्मोत्सव के पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली

डिंडोरी। मां नर्मदा जन्मोत्सव के पूर्व प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मुख्य नर्मदा मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो नर्मदा गंज होते हुए मुख्य मार्ग से पुरानी डिंडोरी तक पहुंची और वापिस मुख्य मार्ग से होते हुए नर्मदा मंदिर तक पहुंची, इस शोभायात्रा में विशाल जनसमूह भी नाचते हुए निकला जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया पूरे नगर में शोभायात्रा को लेकर उत्साह का वातावरण बना रहा।

शोभायात्रा में माता की झांकियां निकाली

शोभायात्रा में माता की सजीव झांकियां निकाली गईं कन्याओं ने मां नर्मदा का रूप रखा बग्घी व रथ में माता रूपी कन्याओं को बैठाया गया, इसके साथ ही माता की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई, मुख्य मंदिर से माता को पालकी में बैठा नगर भ्रमण कराया गया।

ढोल बाजों ने मन मोहा

शोभायात्रा के साथ ही पारंपरिक वाद्य यंत्रों के अलावा आधुनिक ढोल बाजों के माध्यम से भक्ति धुन गुंजायमान होती रही, स्थानीय वादकों के साथ ही अन्य शहरों से भी ढोल बाजे बुलवाए गए हैं जिनकी धुनों ने पूरे शहर को भक्ति रस में डूबो दिया।

हर साल बढ़ रहा आकर्षण

नर्मदा जन्मोत्सव का आकर्षण साल दर साल बढ़ रहा है जन्मोत्सव पर नगर में लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग जाता है, सुबह से शाम तक घाटों सहित नगर में सिर्फ श्रद्धा का सैलाब उमड़ा दिखाई देता है

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button