प्रदेश

ब्रिजवेल इन्टर नेशनल स्कूल शहपुरा में रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

डिण्डौरी-गत दिवस जिले के शहपुरा स्थित ब्रिजवेल इन्टर नेशनल स्कूल में शिक्षा को समृद्ध करने के लिए डेमोंसट्रेशन के माध्यम से विद्यालय में हो रही पढ़ाई किस प्रकार से होती है का प्रदर्शन कर विद्यालय ने अपना रिपोर्ट कार्ड जारी किया जिसमें उपस्थित आगंतुको ने काफी सराहना की इसी मौके पर पार्षद अनूप गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार से स्पष्ट पढ़ाई एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शन एवं आगंतुकों को शामिल कर पढ़ाई में पारदर्शिता विद्यालय की एक नई पहल को दर्शाती है,इसी तारतम में कृष्ण कुमार साहू ने कहा कि जो बच्चे कमजोर है उन्हें अलग से कक्षा लगाई जाने का सुझाव दिया। नागेन्द्र सिंह चैहान ने विद्यालय को सुझाव दिया कि बच्चों में तार्किक क्षमता का विकास हो विषय को अपने शब्दों में व्यक्त कर सके का सुझाव दिया तत्संबंध में विद्यालय संचालक ने सुझाव को मानते हुए आगामी वर्ष में दिए गए सुझाव की योजनाबद्ध तरीके से छात्रों के उत्तरोत्तर विकास के लिए वचन दिया। इन गतिविधियों में छात्रों को समस्याओं का समाधान खोजने, साझा अनुभवों के माध्यम से सीखने और नए गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में शहपुरा क्षेत्र के अधिवक्ता गण के साथ पार्षद एवं बजरंग दल और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button