सीएम हेल्पलाईन मे दर्ज शिकायतो के निराकरण मे बालाघाट जोन पर टाप पर डिण्डौरी पुलिस
प्रदेश में मिला दूसरा स्थान

डिण्डौरी-गत दिवस लोक सेवा प्रबंधक विभाग म.प्र. भोपाल द्वारा माह मार्च 2024 की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की मासिक ग्रेडिंग जारी की गयी है। जिसमें जिला डिण्डौरी को द्वितीय समूह में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है तथा बालाघाट जोन मे जिला डिण्डौरी का स्थान प्रथम रहा है जिसका सम्पूर्ण श्रेय जिला पुलिस कप्तान श्रीमति वाहनी सिंह को जाता है। शिकायत शाखा प्रभारी स.उ.नि. बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि माह मार्च 2024 में कुल 156 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनमें से 129 शिकायतों का सन्तुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया है। जिसके फलस्वरूप 82.82 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। सी.एम हेल्पलाईन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त ऐसी शिकायतें जिनके शिकायतकर्ता थाना,चैकी स्तर पर की गयी कार्यवाही से संतुष्ट नही होते उनको पुलिस कप्तान जिला डिण्डौरी द्वारा तत्काल शिकायत शाखा प्रभारी बृजेश त्रिपाठी के माध्यम से कार्यालय तलब कर उनकी समस्या को स्वयं सुनकर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही कराते हुए शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाता है। सीएम हेल्पलाईन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम द्वारा समय समय में जिला के अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना,चैकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाते हैं। शिकायतों के शीघ्र संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने में जिले के मैदानी स्तर में कार्यरत समस्त अधिकारी,कर्मचारियो का बेहतर सहयोग रहता है जिसके लिये सभी बधाई के पात्र हैं।