सेंट एंजिल विद्यालय के छात्रों का प्रवीण्य सूची में दबदबा

डिंडोरी। बुधवार को हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में जिला मुख्यालय के सेंट एंजिल स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले की प्रवीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कराया है, विद्यालय संचालक आशीष चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि घोषित परिणाम में बायो ग्रुप से अमोल राय, पिता – अरुण राय माता – श्वेता राय ने (95.5%) अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इसी तरह जिले में दूसरा स्थान – अक्षत शर्मा, पिता – नीरज शर्मा, माता – निधि शर्मा ने (94.6%) अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

कामर्स ग्रुप में भी विद्यालय के छात्रों ने बढ़िया प्रदर्शन किया है और जिले में प्रथम स्थान – गरिमा कोहली (89.90%) पिता – योगेंद्र कोहली माता – विभा कोहली ने प्राप्त किया
कामर्स ग्रुप में जिले में दूसरा स्थान – अंशिता चौरसिया*(87. 7%) पिता – अनिल चौरसिया, माता – अनुजा चौरसिया ने प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने उत्कृष्ट अंक पाए छात्रों के साथ ही सभी छात्रों को उनकी मेहनत व सफलता पर बधाई दी है।