प्रदेश

दीपांजली ने 12वी में 81.2प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम कियारोशन

 डिंडोरी।बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल के परिणाम आए वही जिले के अलग अलग स्थानों में छात्र,छात्राओं ने बाजी मारी । बताया गया की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिछिया की कक्षा 12 वी की छात्रा दीपांजली राय ने कला संकाय में 500 अंकों में 406 अंक प्राप्त कर 81.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता पिता व स्कूल का नाम रोशन किया हैं दीपांजली ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ अपने स्कूल के समस्त स्टाफ को दिया हैं वही बताया की वह प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी बताया गया की दीपांजली शहपुरा विकासखंड के बिछिया के समीप ग्राम बरबसपुर निवासी अनिल राय माता रानू राय की सुपुत्री हैं दीपांजली की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने व इस्ट मित्रों ने बधाई प्रेषित की हैं वही दीपांजली ने बताया की वह आगे की पढ़ाई करके शासकीय सेवा में जाना चाहती हैं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button