शासकीय महाविद्यालय में मनाया गया गुरु पूर्णिमा
अखलाक कुरेशी, गोरखपुर

गोरखपुर – आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग सतपुड़ा भवन भोपाल के आदेशानुसार शासकीय महाविद्यालय करंजिया में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आगंतुक अतिथियों के साथ समाज सेवक एवं विचारक विजय महाराज ने प्राचार्य प्रमोद वास्पे के साथ प्रथम दिवस दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती एवं महापुरुषों के तैल चित्र पर तिलक वंदन कर विधिवत शुभारंभ तत्पश्चात श्री वास्पे ने अतिथि के स्वागत के साथ महाविद्यालय की समस्त गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत किया इस दरमियान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अतिथियों के स्वागत सत्कार में महाविद्यालय के छात्राओं ने पुष्प वर्षा करते हुए गुरु शिष्य की परंपरा को साकार कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात महाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सिंह ने गुरु पूर्णिमा के महत्व एवं पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि आज मध्य प्रदेश शासन की योजना अनुसार अब पुनः गुरुकुल की परंपरा पुनर्जीवित हो रही हैं प्रो दुर्गा सिंह भवेदी ने नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज में नैतिक विचारों के समावेश पर बल दिया मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद विजय महाराज ने अपने मुखार बिंद से बताया कि गुरु एवं शिष्य की परंपरा आदिकाल से लागू है विघार्थी गुरुकुल में नियमित रूप से गुरुओं के संदेशों पर अपना नया जीवन यापन करते हुए भविष्य का निर्माण करते थें दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती पीठाधीश्वर दामोदर आनंद सरस्वती, सीतामढ़ी पीठाधीश्वर से प्रमोद गिरी जी वरिष्ठ आचार्य कृष्णा, श्री लाल शुक्ला वरिष्ठ सेवा निवृत शिक्षक पाठक जी तथा समाजसेवी लक्ष्मी नारायण गुप्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम में पहुंचे समस्त अतिथिगणों को महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा कलश दिखाकर कार्यक्रम स्थल तक लाया गया जहां उपस्थित अतिथियों ने गुरुकुल की परंपरा तथा गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को याद दिलाते हुए उसको जीवन में उतारने का संदेश दिया तथा वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं गुरुओं तथा चिंतकों के संदेश को जीवन में उतारने का आग्रह किया इस बीच सरस्वती पीठाधीश्वर ने बताया कि गुरु शिष्य की परंपरा सभी धर्म में सर्वमान्य है इसी परंपरा के कारण आज समाज का सर्वज्ञ निर्माण एवं विकास हो रहा है ऐसी परंपराओं के समाज में व्याप्त होने के कारण हम नैतिक रूप से मजबूत और निष्ठावान बने रहते हैं आज विद्यार्थियों एवं सभी गुरुओं की एक माहिती जरूरत है कि वह गुरुकुल जैसा वातावरण समाज में निर्माण करें एवं समाज में समरसता का भाव स्थापित करें कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने गुरु शिष्य की परंपरा को बताते हुए इसे अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया इस दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव के संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर अजय सिंह ने किया तथा उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनीस मंसूरी की भूमिका सराहनीय रही एवं महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर विक्रम सिंह के काम प्रोफेसर दुर्गा सिंह द्विवेदी प्रोफेसर से सिंह डॉक्टर सब पटेल डॉ ताजुद्दीन अंसारी डॉक्टर रिशा मिश्रा डॉ अनीता पटेल प्रोफेसर श्रवण कुमार तिवारी डॉ प्रीति पांडे प्रोफेसर रूपेश सिंह डॉक्टर प्रेम शंकर साहू स्थानीय गणमान्य नागरिकों समेत समस्त स्टाफ तथा विघार्थी मौजूद रहें।