प्रदेश

Lokvichar Update:-कुछ दिनों पहले मरम्मत हुई चांडा -खमहेरा सडक के हाल बेहाल आईएपी योजना अंतर्गत बनी थी सड़क, ग्रामीणों ने लगाया ठेकेदार पर घटिया निर्माण का आरोप

बजाग। दूरस्थ अंचलों में आवागमन सुलभ कराने के लिये आईएपी मद से सडक का निर्माण किया गया था लेकिन इसकी मरम्मत में संबंधितों ने जमकर लापरवाही बरती है इसका खामियाजा यहां के वासिंदों को उठाना पडेगा, जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत बैगा बाहुल्य क्षेत्र वन ग्राम चांडा से होकर खमहेरा, खपरीपानी पहुंच मार्ग में आई ए पी योजना अंतर्गत बनी हुई है जिसमें कुछ ही दिनों पहले मरम्मत के नाम पर थिगरा पट्टी कर दी गई जिसमें रोड़ ठेकेदार के द्वारा प्रशासन को जमकर चूना लगाया गया है। कुछ ही दिनों पहले हुई इस मरम्मत कार्य में रोड पर की गई थिगरा-पट्टी सिर्फ पैर चलाने से उखड़ रही है शासन की मंशा है कि बैगा बाहुल्य आदिवासी क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा उपलब्ध की जाए पर सड़क खराब होने के बाद जब सड़कों का मरम्मत कार्य किया जाना था उसमें ठेकेदार द्वारा मनमानी पूर्वक कार्य कराया गया है। जिससे इस तरह बनाए गए सड़क अब पुनः कुछ ही दिनों में जर्जर हो जाएगी। इस तरह से हो रहे गुणवत्ता हीन कार्य शासन की इच्छा शक्ति पर पानी फेर रहा है तथा उच्चाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को संतोष जनक कार्य न कराया जाना विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निरंकुशता एवं विश्वसनीय के संकट को दर्षा रहा है, ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से अपील की है कि उक्त संबंध में निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्यवाही करते हुए ठेकेदार द्वारा पुनः मरम्मत कार्य कराया जाए। मध्यप्रदेष सडक विकास विभाग द्वारा कराये गये इस कार्य की गुणवत्ता निम्नस्तरीय है और इसमें मरम्मत के बाद भी सडक के हालात सुधरने की बजाये और बिगड रहे हैं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button