प्रदेश

Lokvichar impact जिला सीईओ डिण्डोरी ने खबर का लिया संज्ञान बुजुर्ग की बनी समग्र आइडी बुजुर्ग ने अधिकारियों सहित लोकविचार को दिया धन्यवाद

अजय जैन करंजिया:- लोक विचार पोर्टल न्यूज़ के माध्यम से “समग्र आईडी बनवाने दर-दर भटक रहे बुजुर्ग दंपत्ति शीर्षक से गुरुवार की दोपहर खबर चलाई गई थी जिसका संज्ञान जिला पंचायत सीईओ ने गम्भीरता से लिया इसके बाद उन्होंने जनपद पंचायत करंजिया के सीईओ को निर्देशित किया कि तुरंत राम प्रसाद यादव निवासी बाबली का समग्र आईडी बनाकर उन्हें प्रदान किया जाए । जिसके निर्देशानुसार जनपद पंचायत सीईओ अशोक सावनेकर एवं लवकेश ठाकुर एडीईओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बुजुर्ग दंपत्ति के घर जाकर मिले एवं उनके आधार एवं दस्तावेज एकत्रित करके समग्र आईडी हेतु उन्हें पंजीकृत किया जिसके पश्चात उनका समग्र आईडी का पंजीयन कर दिया गया पंजीयन करने के पश्चात रामप्रसाद खुश नजर आए एवं उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे बहुत दिनों से समग्र आईडी बनवाने के लिए इधर उधर भटक रहे थे परंतु आज लोक विचार मैं खबर लगने के पश्चात जनपद पंचायत के कर्मचारी मेरे घर आकर मुझे समग्र आईडी बना कर दिए ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button