प्रदेश
शाहपुर पुलिस ने नारी सम्मान जागरूकता शिविर लगाया* बाजार में ऑटो के माध्यम से किया नारी सम्मान का प्रचार प्रसार”

- लोकविचार शाहपुर। थाना शाहपुर के द्वारा नारी सम्मान कार्यक्रम अंतर्गत ऑटो में फ्लैक्स बैनर एवं लाउडस्पीकर लगाकर नारी सम्मान जागरूकता के प्रति प्रचार प्रसार किया गया । नारी सम्मान के प्रति जागरूक किया । इस दौरान थाना प्रभारी ने नारियों का सम्मान करने उनके साथ हो रहे गलत बर्ताव की जानकारी पुलिस को देने एवं कहीं भी बालिकाओं छात्राओं या महिलाओं के साथ किसी असामाजिक तत्व के द्वारा छेड़छाड़, छींटाकशी या दुर्व्यवहार किया जाता है तो उसका विरोध करें एवं उसकी जानकारी पुलिस को दें एवं महिलाओं के सम्मान के प्रति खुद भी जागरूक होकर अपने गांव बड़े बुजुर्गों बच्चों सभी को जागरूक करने की अपील की । asi अशोक तिवारी,आरक्षक विनय सिंह , आरक्षक सोनू सिंह उपस्थित रहे ।

