प्रदेश

ग्राम जोगीटिकरिया के पास चोटिल हालत में मिली महिला,जिला चिकित्सालय में भर्ती,इलाज के लिए टीआई ने किया नकद राशि से सहयोग

डिंडौरी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की ग्राम जोगी टिकरिया में शुक्रवार की सुबह एक महिला चोटिल अवस्था मे सड़क किनारे मिली।जिसे एक बाइक चालक ने डिंडौरी जिला चिकित्सालय इलाज के लिए भर्ती कराया महिला का नाम रामवती बाई बैगा बताया जा रहा है जिसके मुह और सिर में गंभीर चोट आई है।जानकारी के मुताबिक महिला का पति मंगलू बैगा जो जिला चिकित्सालय में वार्ड बॉय के पद पर कार्य कर करता है। वही गंभीर रूप से घायल रामवती बाई को डॉक्टर ने जबलपुर रिफर किया था जिसके इलाज के लिए उसका पति रकम जुटाने में लगा था जिससे जबलपुर ले जाने में देरी हो रही थी वही मामले की तफ्तीश में जुटी कोतवाली थाना प्रभारी को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने तत्काल 4 हजार रुपये की मदद राशि पति मंगलू को दे कर उसे रामवती बाई के इलाज करवाने जबलपुर रवाना किया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button