कलेक्टर रत्नाकर झा ने लगवाया को-वैक्सीन का दूसरा डोज
लोकविचारआपका विश्वास हमारा साथ9893676527,7566178324
डिण्डौरी। कलेक्टर रत्नाकर झा ने सोमवार को जिला चिकित्सालय डिंडौरी में को-वैक्सीन टीकाकरण का दूसरा डोज लगवाया। जिले मंे कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए को-वैक्सीन टीकाकरण का अभियान प्रारंभ है। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि जिले वासियों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए को-वैक्सीन का डोज अनिवार्य रूप से लगवाना चाहिए। यह वैक्सीन कोरोना महामारी से बचाव के लिए जरूरी और पूर्णरूप से सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि 01 मई से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी व्यक्तियों को को-वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इस अभियान में सभी व्यक्ति शामिल होकर को-वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं। कलेक्टर रत्नाकर झा ने इस दौरान जिला चिकित्सालय डिंडौरी का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर सुश्री सृष्टि जयंत देषमुख, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 मरावी, डीपीएम विक्रम सिंह ठाकुर मौजूद थे।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार