प्रदेश

कोरोना संक्रमण को रोकने, लगे कोरोना कर्फ्यू को चुनोती दे रहे जिले से बाहर प्रतिदिन अप-डॉउन करने करने वाले लापरवाह अधिकारी-कर्मचारी,मामले मे जिला प्रशासन को गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेने की है आवश्यकता…

लोकविचारआपका विश्वास, हमारा साथ
9893676527,7566178324

एक ओर संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू जैसे जतन किये जा रहे हैं, लोगों को घर पर ही रहने की हिदायत दी जा रही है रोजाना तमाम तरह के जागरूकता आयोजन किये जा रहे हैं जिसका परिणाम यह हुआ कि अधिकांश लोग अपने घरों में रहकर निर्देशों का पालन कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कई ऐसे पढ़े लिखे अधिकारी कर्मचारी हैं जिन्हें संक्रमण से डर नही लग रहा है और रोजाना अन्य जिले से अप डाउन कर खुद के साथ परिवार व समाज को खतरे में डाल रहे हैं। कुल मिलाकर ऐसे अधिकारी कर्मचारी संक्रमण को नजरंदाज कर रहे हैं। अपने सरकारी पद के अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं फिलहाल वायरस को इनके द्वारा लगातार चुनोती दी जा रही है।आज की परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को अपने अमले पर भी सख्ती बरतनी चाहिये जो लगातार निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button