लोकविचार,आपका विश्वासहमारा साथ 9893676527,7566178324 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने आज जनपद पंचायत मझौली मेहदवानी की ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत पायली एवं खरगवारा द्वारा में मनरेगा योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया । श्री विश्वकर्मा ने निरीक्षण के दौरान श्रमिकों से बात की और कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दो गज की दूरी पर रह कर कार्य करने एवं हर दो घंटे में साबुन से हाथ धोने को भी कहा ।
श्री विश्वकर्मा ने जनपद पंचायत मेहदवानी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गणेश कुमार पांडे को निर्देश दिए कि सभी कार्यों में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन किया जाए, कोई भी श्रमिक बिना मास्क के कार्य न करें कार्य पर आने वाले सभी श्रमिकों को दो-दो मास्क उपलब्ध कराए जाएं । श्री विश्वकर्मा ने इन ग्राम पंचायतों में बनाए गए कंटोनमेंट एरिया का निरीक्षण किया और आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से भी चर्चा की । उन्होंने इस अवसर पर श्रमिकों एवं ग्रामीणों से खाद्यान्न वितरण की भी जानकारी ली।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार