प्रदेश

लॉकडाउन नियमों का पालन न करने वाले व्यापारियों पर की गयी प्रशासनिक कार्यवाही…

लोकविचारआपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

अजय जैन, करंजिया:-मुख्यालय के कई व्यापारी जो कोरोना गाईड लाइन के नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने दुकानों के शटर को आधा खोलकर अपना व्यवसाय कर रहे थे जिसकी शिकायतें भी प्रशासन से की गई थी जिसे गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार दिनेश बरकडे के द्वारा राजस्व एवं पुलिस की टीम गठित कर मुख्यालय में कार्रवाई की गई जिसमें आधा दर्जन दुकानों को शपथपत्र भरवाकर समझाईस देकर दुकान बंद कराई गई वही चेताया गया के इसके बाद भी अगर दुकानों का संचालन किया गया तो दुकानों को सील कर चलानी कार्यवाही की जाएगी । वही सब्जी एवं किराना दुकानों को भी समझाईस देते हुए कहा गया कि दुकानों में भीड न लगाकर होम डिलीवरी करे एवं सब्जी की दुकानें ठेले में लगाकर वार्ड में जाकर बेची जाए कोरोना कर्फ्यू के नियमों का पालन ना करने वाले पर कार्यवाही की जाएंगी । प्रशासनिक अमले के द्वारा लगातार मुख्यालय में कोरोना संबंधित गाइडलाइन के प्रति लोगों को जानकारी दी जा रही है एवं समय-समय पर चालानी कार्यवाही भी की जा रही है कार्यवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक संत कुमार उइके पटवारी एवं पुलिस थाना स्टाफ रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button