डिण्डौरी। कोरोना के नियंत्रण के लिये बनाये गये कंटेनमेंट जोन पर अब राजस्व अमले व शिक्षकों की तैनाती की गई है ताकि इस क्षेत्र से आवाजाही को रोका जा सके लेकिन नगर के वार्ड क्र 08 और 10 में संयुक्त रूप से मां नर्मदा दर्शन द्वार व नर्मदा गंज में दोनों छोर पर सील करते हुये यहां आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है मां नर्मदा दर्शन द्वार पर तो बाकायदा पटवारी और शिक्षकों को तैनात किया गया है ताकि यहां से कोई आ जा न सके वहीं दूसरी ओर नर्मदा गंज में इसी मार्ग के दूसरे छोर से लोगों की आवाजाही हो रही है कुल मिलाकर मुख्य मार्ग पर कडी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है लेकिन दूसरी ओर यह कवायद नहीं की गई है नर्मदा गंज वाले मार्ग से तो दिन भर बैरिकेट को गिराकर आवाजाही होती रहती है जिस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसी तरह उत्कृष्ट विद्यालय के पीछे भी एक वैकल्पिक मार्ग है जहां से भी आवाजाही निरंतर जारी है इस तरह के कंटेनमेंट बनाये जाने का कोई औचित्य समझ नहीं आता है क्योंकि यहां से मूवमेंट को रोका नहीं जा सका है और निरंतर यहां के लोग निकल रहे हैं एक मार्ग बंद कर देने से कंटेनमेंट का उद्देश्य पूरा नहीं होता है लिहाजा प्रशासन को कंटेनमेंट वाले इलाकों में अन्य वैकल्पिक मार्गों की ओर भी ध्यान देना चाहिये।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार