शहपुरा मैं बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच संक्रमण को कम करने के लिए प्रशासन ने वॉर्ड क्रमांक एक को कंटेन्मेंट जोन बना उसके आने जाने वाले सभी रास्तों को जाली,तार लगा विगत कुछ दिनों से बंद कर रखा है परंतु मंगलवार को स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा के प्रस्तावित दौरे को देखेते हुए कंटेन्मेंट जोन के सभी नियमो को किनारे रखते हुए मंत्री जी को आने जाने मैं दिक्कत न हो इसलिए मुख्य मार्ग से विश्राम गृह,अस्पताल जाने के रास्ते को स्थानीय प्रशासन ने खोल दिया जिससे जाहिर हो रहा है कि शहपुरा मैं कोरोना संक्रमण को रोकने मैं स्थानीय प्रशासन किस दोहरी नीति पर चल रहा है एक ओर आम नागरिकों के निकलने पर उनसे उठक बैठक करवाने सहित तरह तरह के कृत्य किये जा रहे है वंही किसी वीआईपी के लिए वही प्रशासन सभी नियमो को ताक पर रख रहा है।वंही लोकविचार ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए भूल सुधार कर द्वार बंद करवा दिया।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार