डिंडोरी-जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मांग किया है कि कोविड-19 कोरोनावायरस महामारी से हमारे जिले का प्रत्येक नागरिक जूझ रहा है। मार्च से आम नागरिक बेहद परेशान हैं और सबके सामने रोजी रोटी के संकट खड़े हो चुके हैं, हमारे आदिवासी बाहुल्य जिले में चारों तरफ कोरोनावायरस ने हाहाकार मचा रखा है, और मानव अपने जीवन को बचाने के लिए अपने घरों में सुरक्षित महसूस कर रहा है। लगातार कोरोना कर्फ्यू के चलते छोटे बड़े सभी दुकानदार एवं आम नागरिक अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखे हुए हैं, लेकिन घरों का खर्च सभी को उठाना मुश्किल पड़ रहा है, आर्थिक तंगी का सामना परिवारों को करना पड़ रहा है, अतः आपसे निवेदन है की मानवीय आधार को ध्यान में रखते हुए मार्च से लेकर जून तक या जब तक यह करोना वायरस संकट हमारे जिले एवं प्रदेश में कोहराम मचा रहा है तब तक आम नागरिकों को सुविधा प्रदान करते हुए बिजली के बिल माफ करें, पानी के बिल माफ करें, और गरीबों को एवं मध्यम वर्गीय परिवार को मुफ्त में राशन दे, किसानों के कर्ज माफ करें, एवं किसानों के फसलों को खरीदने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों को गांव-गांव घर-घर तक पहुंचाएं। व्यवस्था उपलब्ध करवाएं जिससे इस भीषण महंगाई के चलते और कोरोनावायरस के भय से घरों में रह रहे आम नागरिकों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा ना हो और किसी को भी भूखा न रहना पड़े।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार