प्रदेश

नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम ने लगवाई वैक्सीन,जागरूकता का परिचय देते हुये बडी संख्या में लोग करा रहे वैक्सीनेशन…

लोकविचार-आपका विश्वास, हमारा साथ। 9893676527, 7566178324

डिण्डोरी। जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने पहुंच को वैक्सीन का डोज लगवाया उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को टीकाकरण करा खुद को सुरक्षित करने की आवश्यकता है उन्होंने आश्वस्त किया कि टीका पूर्णतः सुरक्षित है इससे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है उन्होंने सभी से अपील की है कि टीकाकरण करा वह कोरोना वायरस से सुरक्षित रह सकते हैं।
उत्कृष्ट विद्यालय के वरिष्ट शिक्षक जी एस तेकाम ने भी सोमवार को वैक्सीन का दूसरा डोज लिया और उन्होंने कहा कि आज वैक्सीन सबसे बडी आवश्यकता है लिहाजा सभी को वैक्सीनेशन जरूर कराना चाहिये इसके साथ ही खुद की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिये वैक्सीनेशन के बाद भी मास्क, सामाजिक दूरी व सैनेटाईज करना जरूरी है।
नगर के व्यवसायी सूर्यकांत गुप्ता भी सपरिवार यहां वैक्सीन सेंटर पहुंच और को वैक्सीन का पहला डोज लिया उन्होंने कहा कि वैक्सीन बचाव के लिये सुरक्षा कवच है और इससे किसी तरह की परेशानी नहीं है वैक्सीन लगवाकर कोरोना से लडने में मदद मिलेगी।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button