प्रदेश

स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स,पुलिसकर्मियों को वेपोराईजर मशीन देकर किया सम्मान..

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

शहपुरा:विश्वव्यापी कोरोना महामारी के संकट के दौर में विभिन्न समाज सेवियों के द्वारा अपने अपने स्तर पर पीड़ित मानवता की सेवा हेतु नित नए रूप में सामग्री, राशन और आवश्यक उपकरणों के सहयोग की खबरें हम रोज पढ़ रहे हैं, इसी तारतम्य में शहपुरा नगर के कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने में मदद कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स , पुलिसकर्मियों ,एम्बुलेंस ड्राइवर,सैनीटाईजेसन टीम जिनके अदम्य साहस से नागरिक,समाज और देश सुरक्षित हो रहा है उनका सम्मान और संकट काल में उनकीं महान सेवा भावना की प्रसंशा,उत्साहवर्धन और मनोबल बढ़ाने के साथ सेहत का ध्यान रखते हुये वेपोराईजर (भाप विद्युत् यंत्र) मशीनें शिक्षक अश्विनी कुमार साहू ,पटवारी अमर साहू इंजी,अरविंद साहू और वीरेंद्र कुमार गुप्ता शिक्षक शहपुरा के द्वारा निःशुल्क प्रदान की गई हैं, जिससे फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना वायरस से लड़ने में सुरक्षा कवच प्राप्त हो सकेगा, वैपोराईजर स्वास्थ्य विभाग में 05 कोविड केयर सेंटर में 05
पुलिस कर्मियों को 10 नगर पंचायत के एम्बुलेंस चालक,सेनिटाईजर टीम को वैपोराईजर इंट्रुमेंट भेंट किया गया,साथ आम नागरिकों से निवेदन किया गया कि सभी घरों में रहें,covid नियमो का पालन करते हुए प्रतिदिन दो तीन बार भाप लेते रहे, कोरोना से बचाव का यही सबसे सरल तरीका अपनाएं,घर पर रहें सुरक्षित रहें।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button