अजय जैन करंजिया:- मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत सोमवार 17 मई को 18 ऊपर वालों को उम्र वालों को कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज लगाने की शुरुआत की गई । बालक माध्यमिक शाला परिसर में टीकाकरण केंद्र स्थापित किया गया है जहां पर इसके अलावा 45 साल से ऊपर के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाई जा रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मई को 18 साल से ऊपर 110 टीके, 45 साल से ऊपर को 150 टीके का प्रथम डोज एवं 50 लोगों को द्वितीय डोज दिया जाएगा । समय पर वैक्सीनेशन का कार्य सेंटर पर चालू हो गया था जिसमें स्थानीय लोग में वैक्सीन लगवाने टीकाकरण केंद्र पहुंच रहे हैं । 18 साल से ऊपर वैक्सीन लगवाने हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आधार कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है वहीं 45 साल से ऊपर व्यक्ति लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्र में ही आधार कार्ड ले जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं । डॉक्टर सूरज सिंह उद्दे ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर करंजिया एवं नायब तहसीलदार दिनेश वरकडे के द्वारा टीकाकरण केंद्र में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया टीकाकरण कक्ष के साथ ही प्रतीक्षालय रूम में बनाया गया है जिसमें टीकाकरण के बाद आधे घंटे तक हितग्राहियों को रोका जा सके एवं अधिक भीड़ होने पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना आम जनता को ना करना पड़े । वहीं स्वास्थ्य विभाग राजस्व विभाग पुलिस विभाग के द्वारा लोगों को टीकाकरण कराने हेतु जागरूक कर अपील की जा रही है के कोरोना को हराने हेतु सभी लोग टीकाकरण करवाएं यह पूरी तरह सुरक्षित है लॉक डाउन का पालन करें एवं घर पर रहे सावधानी से रहें एवं सुरक्षित रहें ।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार