प्रदेश

माँग:-कोरोना कर्फ्यू के दौरान सुबह 2घंटे खुले दुकाने-वीरेंद्र विहारी शुक्ला

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर कोरोनावायरस कर्फ्यू में राहत प्रदान करने का अनुरोध किया है। वीरेंद्र शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी के द्वारा जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग कि गई है कि सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक 2 घंटे कोरोनावायरस कर्फ्यू मैं आम नागरिक एवं व्यापारियों को राहत प्रदान किया जाये या सप्ताह में में 3 दिन अल्टरनेट दुकानों को खोलने विचार किया जाए। जारी प्रेस विज्ञप्ति में वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि विगत माह से हमारे जिला डिंडोरी में करोना वायरस कर्फ्यू लागू होने की वजह से आम नागरिक एवं छोटे व्यापारी आर्थिक एवं पारिवारिक भरण पोषण संकट से जूझ रहे हैं, पत्र के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि 1- सब्जी, फल, किराना, एवं आटा चक्कीयों को खोलने में राहत प्रदान की जाए। 2 -किसानों को फसल बोने हेतु खाद बीज एवं अन्य सामग्री खरीदारी हेतु कृषि से संबंधित दुकानों को खोलने में राहत प्रदान की जाए जिससे हमारे जिले का किसान वर्षा के पूर्व अपने खेतों की तैयारी कर सके।,3 भीषण गर्मी के समय अनेक लोगों के कूलर और पंखे खराब हो चुके हैं उनके सुधार हेतु कूलर एवं पंखों की रिपेयरिंग की दुकानों को खोलने राहत प्रदान किया जाए। 4-ग्रामीण क्षेत्रों में करोना कर्फ्यू के चलते किराने की दुकानों में सामग्रियों की कमी होने की वजह से ऊंचे दामों में सामग्री खरीदने पर ग्रामवासी विवश हो रहे हैं। थोक एवं बड़े व्यापारियों को ऑनलाईन खरीदी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों से राशन सामग्री पहुंचाने के लिए राहत प्रदान किया जाए जिससे आम नागरिक भीषण महंगाई में कालाबाजारी से बच सके। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने जिला प्रशासन से मानवीय आधार पर कोविड-19 कोरोना कर्फ्यू में राहत प्रदान करने का निवेदन किया है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button