प्रदेश

करंजिया मैं स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियो ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 24 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने की दी चेतावनी..

लोकविचार

करंजिया से अजय जैन की रिपोर्ट

स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी 90% वेतन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है 17 मई सोमवार को कर्मचारियों के द्वारा नायब तहसीलदार करंजिया दिनेश बरकड़े को ज्ञापन सौंपा गया । स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार पिछले वर्ष से कराना महामारी में आधे वेतन पर अपनी जान हथेली पर रखकर विपरीत परिस्थितियों में 24 घंटे लगातार सेवाएं दे रहे हैं इस बार सैकड़ों संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी ड्यूटी करते हुए लगातार संक्रमित हो रहे हैं और लगातार कई संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का निधन हो गया कुछ कर्मचारी पॉजिटिव होने के कारण उनके परिवार के लोगों की भी मृत्यु हो गई , जिसमे सरकार की जिम्मेदारी बनती है जिससे जिले के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है ज्ञापन अनुसार 5 जून 2018 को संविदा कर्मचारियों के लिए नीति बनाई गई जिसमें संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी का न्यूनतम 90% वेतनमान देने के आदेश प्रसारित हुए जिसके अनुसार अन्य दूसरे विभागों में पदस्थ सभी संविदा कर्मचारियों को 90% वेतन का लाभ दिया गया लेकिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों को आज तक 3 वर्ष में वित्त विभाग से स्वीकृति नहीं दी गई जिसके कारण सभी संविदा कर्मचारियों को कम वेतनमान में काम करना पड़ रहा है जिससे वे सभी आक्रोशित हैं । संविदा कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो चरणबद्ध रूप से आंदोलन करेंगे । जिसमें 17 मई को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर चरणबद्ध आंदोलन की सूचना दे दी गई है । 18, 19 और 20 मार्च को सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मी काली पट्टी बांधकर अपने कर्तव्य स्थल पर कार्य कर प्रदर्शन करेंगे, वही 21 मई को पूरे मध्य प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी इस कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर समाज की सेवा करने वाले कोरोना योद्धा जो शहीद हुए हैं उनकी प्रतिमा पर पुष्प माला कर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे । 22 मई को स्वास्थ्य कर्मचारी अपने सुरक्षित भविष्य के लिए जनता से भीख मांगेंगे एवं जो राशि एकत्रित होगी उससे कोरोना योद्धा के परिवार को अर्पित करेंगे, साथ ही काले गुब्बारे छोड़े जाएंगे । इसके बाद भी यदि सरकार उनकी मांगों को पूरी नहीं करती है तो 24 मई से मध्य प्रदेश के 19000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे । ज्ञापन देते समय करंजिया ब्लॉक के सोमनाथ सोनी, रामप्रकाश मरावी, प्रतिभा राजपूत, रवि राठिया, देवी मरावी, सीमा पटेल, सहबिन मरावी एवं संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button