कलेक्टर के आदेश के बाद भी कोरोना संक्रमण की चैन तोडने मैं बैंक प्रबंधन बरत रहा गंभीर लापरवाही
लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324
कोरोना संकरण की पहली लहार के बाद,आई दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है व इस पर काबू पाने के लिए इलाके मे भी कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है आम लोगो को प्रशाषन द्वारा तरह तरह के प्रयत्न कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने सहित अन्य प्रयोजन किए जा रहे है परंतु ये सभी प्रयोजन शहपुरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा मैं देखने को नही मिल रहे है आलम यह है कि बैंक के गेट के बाहर ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रहती है जंहा न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन देखने को मिलता है और न ही इस ओर बैंक प्रबंधन द्वारा ध्यान दिया जा रहा है जबकि विदित है कि कुछ दिवस पूर्व ही कलेक्टर ने सभी बैंकों के जवाबदारों को बैंक मैं आने वाले ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने सहित बैंकों के बाहर ग्राहकों सुविधा के लिए बैठने सहित अन्य इंतजाम करने का निर्देश दिया गया था परंतु शहपुरा स्थित एसबीआई शाखा मैं लगता है जिम्मेदारों द्वारा कोरोना कर्फ्यू नियमों मैं लापरवाही बरतने का मन ही बना लिया गया है इस लापरवाही की ओर स्थानीय प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार