सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदवानी के संविदा स्वास्थ्य कर्मी 90 प्रतिशत वेतन की मांग को लेकर सांकेतिक रूप से बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराते हुए अस्पताल में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं।गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है जिसके चलते संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में रोष व्याप्त है तीन दिन तक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अस्पताल में काम करते हुए बाह में काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुए काम करेंगे और मांग पूरी नहीं होने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आगामी 24 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है ।कोरोना महामारी के दौरान संविदा स्वास्थ्य कर्मी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने का प्रयास कर रहा है इसके बावजूद सरकार संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वादा खिलाफी कर रही है जिससे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का भविष्य अधर में लटका है आगामी 24 मई से आंदोलन तेज हुआ तो निश्चित है कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा जाएंगी और मरीज सहित आमजनों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा ।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार