प्रदेश

पतंजली योग समिति शहपुरा ने मनाया योग दिवस,अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन…

पतंजली योग समिति शहपुरा ने मनाया योग दिवस,अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन…

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324


शहपुरा-अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय शहपुरा परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें डॉ राजीव साहू डी डी महता प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय शहपुरा पतंजलि योगपीठ सदस्य एवं समाजसेवी पंकज साहू शहपुरा आर एस गुरुदेव प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार साहू शिक्षक सचिन झारिया वीर सिंह सोलंकी हेमवती सांड्या लक्ष्मी सोलंकी अंजलि सोलंकी दिपांसु रजक नैन सिंह उपस्थित रहकर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए योग कार्यक्रम के प्रसारण के साथ योग किया। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण शासन की गाईडलाईन अनुसार केवल सांकेतिक रूप में ही योग दिवस का आयोजन किया गया समिति के प्रमुख जनो ने एकत्र होकर षारीरिक दूरी का पालन करते हुये योग अभ्यास किया समस्त नागरिक गणो को अपने घरो पर ही योग दिवस में योग अभ्यास करने का आहवान पतंजली योग समिति ने किया,डॉ राजीव साहू के द्वारा योग दिवस में सम्मिलित सभी को त्रिकुट काड़ा एवं आर्सेनिक गोलियो का वितरित किया। प्राचार्य महता एवं पतंजलि योगपीठ सदस्य पंकज साहू ने प्रतिदिन योग करने के महत्व को बताया और सभी से नियमित योग करने की अपील की।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button