प्रदेश

उत्सुकता… समय के पहले ही टीके के डोज हुए समाप्त,बड़ी संख्या में टीकाकरण के लिए पहुंच रहे लोग

उत्सुकता… समय के पहले ही टीके के डोज हुए समाप्त,बड़ी संख्या में टीकाकरण के लिए पहुंच रहे लोग

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

डिण्डोरी। आज टीकाकरण अभियान के पहले दिन लोगों में टीकाकरण को लेकर खासा उत्साह देखा गया और दोपहर दो बजे के पूर्व ही नगर के दो सेंटर्स कस्तूरबा कन्या शाला और सुबखार नाके में वैक्सीन समाप्त हो गई प्रशासन ने सेंटर्स को जो लक्ष्य दिए थे वह समय से पहले ही पूरा हो गया हालांकि लक्ष्य का निर्धारण भी पहले की स्थिति को देखकर ही लक्ष्य का निर्धारण किया गया होगा लेकिन अभियान के पहले ही दिन काफी उत्सुकता के साथ लोग वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचे।वैक्सीन समाप्त होने पर डीपीएम विक्रम सिंह ने बताया कि आसपास के सेंटर्स से संपर्क किया जाकर वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने के प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन ग्रामीण इलाकों में भी वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में रुचि देखी जा रही है और वहां भी वैक्सीन समाप्ति की ओर होने की जानकारी मिली, उन्होंने बताया लगातार जागरूकता कार्यक्रमो का परिणाम है कि आज वैक्सीनेशन सेंटर्स में काफी संख्या में लोग पहुंचे, उन्होंने बताया कि जिले को 6800 डोज प्राप्त हुए थे और 5 हजार टीकाकरण का लक्ष्य 42 केंद्रों के माध्यम से रखा गया था लक्ष्य के अनुरूप सभी सेंटर्स से रिपोर्टिंग प्राप्त हो रही है, डिण्डोरी ब्लॉक को आज 1700 डोज दिए गए हैं।सेंटर्स में तैनात नोडल व अमले ने जानकारी दी कि डोज समाप्त होने के बाद जो भी वैक्सीनेशन के लिए आ रहे हैं उनका संपर्क नम्बर लिया जा रहा है जैसे ही वैक्सीन की डोज मिलती है सभी को कॉल कर बुलवाया जाएगा।हालांकि राहत की बात यह रही कि उत्कृष्ट विद्यालय के वैक्सीनेशन सेंटर में पर्याप्त मात्रा में डोज उपलब्ध रहे और यहां पूरी तेजी से टीकाकरण को अंजाम दिया जाता रहा।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button