प्रदेश

सांसद नकुलनाथ के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस ने मास्क का वितरण कर वैक्सीन लगवाने का किया निवेदन…

सांसद नकुलनाथ के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस ने मास्क का वितरण कर वैक्सीन लगवाने का किया निवेदन…

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

कांग्रेस सांसद युवा नेता नकुल नाथ के जन्म दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने मास्क का वितरण कर सभी लोगों से मास्क अनिवार्य रूप से लगाने एवं वैक्सीन लगवाने के लिए निवेदन किया। सांसद नकुल नाथ जी के जन्म दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने समस्त ग्राम वासियों एवं नगर वासियों से निवेदन किया है कि कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए आप सभी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं, वैक्सीन लगवाएं आप सभी अपने मित्रों से शुभचिंतकों से परिवार के सदस्यों से निवेदन करें कि सभी लोग वैक्सीन अवश्य लगवाएं, वैक्सीन कोरोना वायरस से बचाव का इलाज है। सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें हाथों को बार-बार धोएं, आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले, घर पर रहें सुरक्षित रहें। मास्क वितरण एवं वैक्सीन लगवाने का निवेदन करते समय जिला महामंत्री रजनीश राय जिला महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा जिला उपाध्यक्ष भीम अवधिया, जिला महामंत्री अकील अहमद सिद्दीकी, जिला कांग्रेस सहायता केंद्र प्रभारी विजय दाहिया, प्रमुख रूप से शामिल रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button