प्रदेश

सामुदायिक स्वच्छता परिसर का कार्य अपूर्ण होने पर सीईओं जिला पंचायत ने जताई नाराजगी …संबंधितों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के दिए निर्देश

सामुदायिक स्वच्छता परिसर का कार्य अपूर्ण होने पर सीईओं जिला पंचायत ने जताई नाराजगी …संबंधितों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के दिए निर्देश

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने आज जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत कस्तूरी पिपरिया, मगरटगर एवं ग्राम पंचायत डोभी, कछारी, देवगांव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत् किए जा रहे निर्माण कार्यो का अवलोकन किया।श्री अरूण कुमार विश्वंकर्मा ने ग्राम पंचायत कस्तूरी पिपरिया में स्वच्छ भारत मिशन के तहत् स्वीकृत किए गए सामुदायिक स्वच्छ‍ता परिसर के कार्य अभी तक दरवाजा स्तर पर होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपयंत्री श्री सुनील हरमन, ब्लॉ्क समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन श्री हरीष झारिया, सचिव श्री धनीराम आर्मो एवं ग्राम रोजगार सहायक श्री सुभाष सैयाम को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को दिए।उन्होने ग्राम पंचायत डोभी में सामुदायिक स्वच्छता परिसर, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, ग्राम पंचायत मगरटगर में सामुदायिक स्वच्छता परिसर के साथ-साथ मनरेगा योजना से बनाई जा रही गेबियन व प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के हितग्राहियों के आवासों का निरीक्षण किया।। इन्हें भी जारी होगा नोटिस
कछारी सचिव द्वारा प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के हितग्राहियों के मस्टररोल नही निकालने एवं ग्राम पंचायत देवगांव के सचिव श्री बलराम द्वारा प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना की गलत जानकारी प्रस्तुत करने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए है।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमति अंजू अरूण विश्वकर्मा, मुख्य् कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शहपुरा श्री के.के.रैकवार, सहायक यंत्री श्री अमरसायराम, अतिरिक्त‍ कार्यक्रम अधिकारी श्री राममिलन रावत,उपयंत्री श्री सुनील हरमन उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button